आदित्यपुर, जुलाई 18 -- Adityapur News: गम्हरिया, संवाददाता। जेवियर स्कूल में कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों के लिए फाइनल राउंड सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं के बच्चों को जूनियर और कक्षा नवीं से बारहवीं के बच्चों को सीनियर ग्रुप में विभाजित किया गया था। प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन एस.जे ने कहा कि हमें एकेडमिक पढ़ाई के साथ-साथ पूरे विश्व में होने वाली गतिविधियों की भी जानकारी रखनी चाहिए। इसके लिए प्रतिदिन समाचार पत्र और समाचार, मासिक पत्रिका भी पढ़ते रहना चाहिए। इस प्रतियोगिता में जूनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान पर चीता हाउस दूसरे स्थान पर जगुआर और तीसरे स्थान पर लेपर्ड हाउस रहा, वहीं सीनियर कैटेगरी में लेपर्ड हाउस प्रथम स्थान, दूसरे स्थान पर चीता और तीसरे स्थान जगुआर रहा। यह भी पढ़ें- जे...