Adityapur News: जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 11 पहलवानों का चयन
आदित्यपुर, नवम्बर 2 -- Adityapur News: गम्हरिया। सरायकेला-खरसावां जिला कुश्ती संघ की ओर से रविवार को सीनियर पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें 19 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। चयनित पहलवान नवंबर के अंतिम सप्ताह में रांची में आयोजित होने वाली झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। पुरुष वर्ग में अंकित हांसदा, ज्ञानेंद्र प्रसाद, आर्यन यादव, प्राण दास, प्रीत शर्मा एवं नीरज कुमार समेत 6 का चयन किया गया। वहीं महिला वर्ग में बबली टुडू, चांदनी महाली, चंदना सिंह, तुलसी सोरेन एवं पुष्पा सिंह मुंडा समेत 5 चयनित हुईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव सुरेश नारायण चौधरी एवं जिले में कुश्ती के जनक अखिलेश्वर प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.