Adityapur News: जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने होटलों का किया निरीक्षण
आदित्यपुर, जुलाई 29 -- Adityapur News: गम्हरिया। जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रीतेश कुमार की अगुवाई में में टीम ने लाल बिल्डिंग चौक आसपास के दुकान व होटलों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सरकारी निर्देशों का पालन करने तथा साफ सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया। कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान होटलों में कई खामियां पायी गयी, जिसे एक सप्ताह के अंदर सुधार करने का निर्देश दिया गया है। एक ही तेल को बार-बार उपयोग नहीं करने, आसपास स्वच्छ रखने, खाद्य सामग्रियों में मिलावटी सामग्री के उपयोग को लेकर सख्त चेतावनी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.