Adityapur News: जिला कराटे टूर्नामेंट में 155 कराटेकारों ने लिया हिस्सा
आदित्यपुर, अगस्त 17 -- Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर आदिवासी कल्याण समिति परिसर में रविवार को कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ झारखंड के बैनर तले एक दिवसीय सरायकेला-खरसावां जिला कराटे टूर्नामेंट आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में 155 कराटेकारों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ऑल इंडिया कराटे-डो एसोसिएशन के महासचिव सह कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष नंदजी प्रसाद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कराटे के विकास का संदेश दिया। विशेष अतिथि आदिवासी कल्याण समिति के चेयरमैन मीलन सरदार, अध्यक्ष सुरेंद्र सुंडी व सचिव गुड्डू पूर्ति उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में निरंजन पांडेय, राहुल गोप, एम.ए. कुमार, कुंदन कुमार, नीलकंठ बेहरा, राकेश कुमार, संगीता कुमारी सहित अन्य का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता कप कराटे प्रतियोगिता में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.