Adityapur News: जियाडा व जेएआरडीसीएल क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग
आदित्यपुर, सितम्बर 9 -- Adityapur News: आदित्यपुर। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के मंगलवार को आदित्यपुर आगमन के दौरान नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने उनसे मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने जियाडा और जेएआरडीसीएल के अधीन आने वाले क्षेत्रों में नियमित सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश देने की मांग की। मेयर ने राज्यपाल को बताया कि जियाडा और जेएआरडीसीएल के अधीन आने वाले कई इलाकों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नियमित साफ-सफाई और रखरखाव नहीं होने के कारण आम नागरिकों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित एजेंसियों की प्रशासनिक उदासीनता की ओर भी राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया। मेयर ने कहा कि दोनों एजेंसियों को सरकार की ओर से पर्याप्त वित्तीय बजट उपलब्ध कराया जाता है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.