Adityapur News: जियाडा गेट से 15 फास्टफूड ठेले जब्त
आदित्यपुर, अक्टूबर 23 -- Adityapur News: आदित्यपुर। फास्ट फूड स्टॉल पर मंगलवार को युवक की हत्या के बाद गुरुवार को पुलिस ने जियाडा गेट के आसपास सड़क किनारे लगने वाले फास्टफूड के 15 ठेलों को जब्त कर लिया। खरकई पुल के पास सड़क किनारे दुकान लगाकर फल बेचने वाले विक्रेताओं को भी हटाया गया। पुलिस की कार्रवाई से सड़क किनारे ठेला लगाकर कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस की इस कार्रवाई को जियाडा गेट और आसपास के इलाकों में व्यवस्था दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- मामूल विवाद में चाकूबाजी, झारखंड में 2 की हत्या; 3 घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.