Adityapur News: जामडीह रेलवे फाटक पर जाम से मिलेगी मुक्ति
आदित्यपुर, अक्टूबर 23 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। लंबे अरसे के बाद नीमडीह के जामडीह रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को अब निजात मिलेगी। इसके लिए लोगों को और दो सप्ताह का इंतजार करना पड़ेगा। जामडीह रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर का 95 प्रतिशत से ज्यादा का काम पूरा हो गया है। जामडीह फाटक पर फ्लाईओवर का काम पूरा होने के बाद बगैर रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सकेगी। इससे टाटा-बोकारो-धनबाद सड़क मार्ग से आवागमन सुलभ हो जाएगा। इसके साथ ही घोड़ानेगी से पुरुलिया तक करीब 63 किलोमीटर के सड़क मार्ग पर अब कोई रेलवे फाटक का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके पहले कांटाडीह, श्यामनगर, पितकी रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। एनएचएआई ने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में जामडीह फ्लाई ओवर से आवागमन शुरू हो जाएगा। फ्लाईओवर मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.