आदित्यपुर, नवम्बर 10 -- Adityapur News: आदित्यपुर। इस बार काली पूजा के एक नहीं दो दिन बाद चित्रगुप्त पूजा होगी। जागृति मैदान में चित्रगुप्त पूजा समिति 11 नवम्बर को धूमधाम से पूजा और कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इसमें सुबह से लेकर रात तक पूजा-पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चित्रांश सपरिवार मस्ती करेंगे। समिति के महासचिव दिवाकर कुमार ने बताया कि सुबह सात बजे प्रतिमा स्थापना के बाद 10 बजे पूजा व आरती होगी। दिन में 12 बजे प्रसाद वितरण होगा। शाम चार बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में चित्रांकन, चम्मच-गोली रेस, बोल बकेट शूटिंग, नृत्य, म्यूजिकल चेयर व बॉल पास होंगे. इनके विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत होंगे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: भगवान चित्रगुप्त की पूजा 11 नवंबर से, दो दिवसीय आयोजन में होंगी प्रतियोगिताएं और प्रीतिभोज रात आठ बजे से सभी प्री...