Adityapur News: ज़ेवियर स्कूल में भाषण प्रतियोगिता में 125 छात्र चयनित
आदित्यपुर, सितम्बर 2 -- Adityapur News: गम्हरिया। ज़ेवियर स्कूल में वार्षिक सीनियर इंटर-क्लास इंग्लिश और हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को शैली और आत्मविश्वास दिखाने का मौका मिला। उज्ज्वल मुखर्जी एवं नीतू कुमारी की अध्यक्षता वाली इंग्लिश एवं हिंदी लिटरेरी क्लब की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में क्लास 6 से 12 तक के छात्रों ने हिस्सा लिया। 125 छात्र फ़ाइनल राउंड के लिए चुने गए। कार्यक्रम में प्रधानचार्य फादर सेबेस्टियन पुथेनपुरा ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर प्रतियोगिता का समापन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.