आदित्यपुर, सितम्बर 6 -- Adityapur News: गम्हरिया। स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के किसान प्रशिक्षण भवन गंजिया में जल उपयोक्ता समिति के गठन का किसानों ने विरोध किया है। मुखिया सुखदेव सरदार ने बताया कि 15 सदस्यीय समिति का गठन होना था। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय पदाधिकारियों ने बिना चयन प्रक्रिया पूरी किए पूर्व निर्धारित समिति की घोषणा कर दी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया का बहिष्कार करते हुए प्रशिक्षण भवन से बाहर निकलकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने मांग की कि गठित समिति को भंग कर ग्रामसभा में पारदर्शी तरीके से दोबारा समिति का गठन किया जाए। ऐसा नहीं होने पर समिति और पूरी प्रक्रिया का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- खरकई लिफ्ट सिंचाई योजना के तहत जल उपभोक्ता समितियां गठित मौके पर रुपेश सिंहदेव, श्यामापद गोराई, जुगल मह...