Adityapur News: जयप्रकाश उद्यान में होगा पूजा व पौधा-रोपण कार्यक्रम
आदित्यपुर, जुलाई 27 -- Adityapur News: आदित्यपुर। एबीडीएम के तत्वावधान में सोमवार को सुबह 10 बजे जयप्रकाश उद्यान स्थित नदी घाट पर पूजा एवं पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य अच्छी वर्षा, अनुकूल जलवायु और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता फैलाना है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.