आदित्यपुर, अक्टूबर 15 -- Adityapur News: जगन्नाथपुर में महाकवि विद्यापति की प्रतिमा का अनावरण फोटो 3 प्रतिमा अनावरण के अवसर पर उपस्थित मिथिला समाज के लोगगम्हरिया। जगन्नाथपुर के पूंजी डूंगरी (देवनागरी) स्थित श्रीश्री सार्वजनिक नव दुर्गा पूजा समिति मंदिर प्रांगण में गुरुवार को मिथिला समाज की ओर से महाकवि विद्यापति की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। अनिल कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मिथिला संस्कृति और साहित्य के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का अनावरण किया गया। पंडित बद्री नारायण झा की ओर से पूजा अर्चना के बाद शंकर नाथ झा ने भगवती गीत जय जय भैरवी की प्रस्तुति की। इस दौरान पूर्व सांसद सुमन महतो, उद्यमी एसएन ठाकुर, अरुणा मिश्रा, वाईके मलिक, आकाश मिश्रा और शिवचंद्र झा ...