आदित्यपुर, अगस्त 14 -- Adityapur News: गम्हरिया। छोटा गम्हरिया स्थित कोस्टारिका सोसाइटी परिसर में 15 से 17 अगस्त तक तीन दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर सोसाइटी परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजक कोस्टारिका सोसाइटी शिव सेवा परिवार की ओर से श्रद्धालुओं से महायज्ञ में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- Adityapur News: शिव मेला का उद्घाटन आजआयोजन विवरण आयोजन कमेटी के सदस्य भुवनेश पारिक एवं विकास राय ने बताया कि आयोजन के पहले दिन 15 अगस्त को सुबह सात बजे कलश स्थापना एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। सुबह 11 बजे देवी पूजन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम पांच बजे मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। दूसरे दिन 16 अगस्त को सुबह सात...