आदित्यपुर, अक्टूबर 16 -- Adityapur News: गम्हरिया। छोटा गम्हरिया स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार शाम छह बजे किया जाएगा। मुख्य अतिथि सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी और प्रदेश के परिवहन एवं भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा होंगे। कार्यक्रम में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, पूर्व सांसद सुमन महतो, एसपी मनोज स्वर्गियारी तथा एसडीएम अभिनव प्रकाश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी सह झामुमो जिला संगठन सचिव अमृत महतो एवं बाबू मिश्रा ने बताया कि छोटा गम्हरिया का यह प्रमुख पूजा पंडाल क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। दिवंगत सांसद सुनील महतो के समय से इस पूजनोत्सव की परंपरा जुड़ी रही है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: हरिमति मंदिर दुर्गा पूजा समिति के 91 वर्ष पूरे, पंडाल का उद्घाटन आज कमे...