आदित्यपुर, सितम्बर 11 -- Adityapur News: आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर को जोड़ने वाले पुराने छोटा खरकई पुल से शुक्रवार को एक युवती के नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

घटना का वर्णन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती अचानक पुल पर पहुंची और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस युवती की पहचान के साथ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह कहां से आई थी और किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद नदी और पुल के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। नदी में पानी की स्थिति को देखते हुए सावधानी के साथ तलाश की जा रही है।

पार्षद की प्रतिक्रि...