आदित्यपुर, अक्टूबर 12 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। चौका में अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति भोलानाथ हेम्ब्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार रात्रि करीब आठ बजे की है। जानकारी के मुताबिक भोलानाथ हेम्ब्रम गम्हरिया स्थित एक कंपनी से ड्यूटी कर वापस अपने घर चौका के काशीपुर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चांडिल सीएचसी में भर्ती किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस नेता अरुण बगड़िया सीएचसी पहुंचे तथा घायल का हालचाल जाना तथा घटना की जानकारी ली। प्राथमिक उपचार के बाद भोलानाथ हेम्ब्रम को बेहतर इलाज कै लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...