आदित्यपुर, सितम्बर 23 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। चौका मोड़ के पास सर्विस रोड को मरमत के लिए बंद किये जाने के कारण पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति बन गई। जलजमाव के कारण जहां दुकानों के साथ अन्य प्रतिष्ठान में बारिश का पानी घुस गया वहीं, आम राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्विस रोड पर लगातार जलजमाव होने के कारण लोगों में नाराज़गी देखी जा रही है। चौका बाजार समिति के अध्यक्ष बसंत प्रमाणिक ने बताया कि एनएचएआई के द्वारा पिछले एक माह से सर्विस रोड की मरम्मत की जा रही है। मरम्मत कार्य में बिलंब होने के कारण आम राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। पहले भी इस सर्विस रोड पर लोग बारिश में परेशानी झेल चुके हैं। उनका कहना है कि हर बार आश्वासन...