Adityapur News: चौका में एसडीओ ने की बालू की स्टॉक यार्ड की जांच
आदित्यपुर, अगस्त 3 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने चौका थाना क्षेत्र के चांदूडीह स्थित दो लाइसेंसी बालू स्टॉक यार्डों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने दोनों स्टॉक यार्डों में बालू भंडारण से संबंधित अनुमति पत्र, विभिन्न विभागों की अनापत्ति (एनओसी), वन भूमि से निर्धारित दूरी, भंडारण क्षमता तथा अन्य आवश्यक जांच की। एसडीओ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित बालू स्टॉक यार्डों से जुड़े सभी अभिलेख तत्काल प्राप्त कर अद्यतन प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सीओ को सभी दस्तावेजों का सत्यापन कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.