Adityapur News: चौका के रियाड़दा में घर ढहने से वृद्ध महिला की मौत
आदित्यपुर, अगस्त 31 -- Adityapur News: चांडिल। लगातार हो रही बारिश के कारण चौका थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव रियाड़दा में शनिवार की शाम एक मिट्टी का घर ढह गया। जिसके मलबे में दबकर वृद्ध महिला राजियामा देवी (76 वर्ष) की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस रियाड़दा गांव पहुंची तथा मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के घर वालों को आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की मांग की।थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि वृद्ध महिला के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसके परिजन को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.