Adityapur News: चौका: हाइवे पर जलजमाव, गिरकर कई लोग हुए घायल
आदित्यपुर, अगस्त 6 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। बुधवार को मात्र चंद घंटे की बारिश के कारण चौका थाना के सामने टाटा-रांची हाइवे(एनएच-33) पर एक फीट तक जलजमाव हो गया। इस कारण विशेष कर स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हुई। वे अपनी जान जोखिम में डाल कर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे। हाइवे पर जलजमाव के कारण रात के अंधेरे में कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ। बता दें कि इसी जगह पर हाइवे पर जलजमाव के कारण गत 21 जुलाई की रात को बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें चांडिल के युवक शुभम लायेक की मौत हो गई थी। सामाजिक कार्यकर्ता खगेन महतो ने बताया कि एनएचएआई की लापरवाही के कारण सड़क पर जलजमाव हो रही है। इससे दुर्घटना भी घट रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.