Adityapur News: चौका: सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल
आदित्यपुर, अक्टूबर 19 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। चौका थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे स्थित बड़ामटांड के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर के कार तीन बार पलटी। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गये। घटना रविवार सुबह 10 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, रांची से आ रही कार अनियंत्रित ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में कार में सवार चौका के रहने वाले भुकु साव, उनके पुत्र दीपक साव एवं उनके दो पोते समेत कुल चार लोग सवार थे। दुर्घटना में चारों को मामूली चोटें आईं है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए चौका स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा नेता आकाश महतो घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी ली तथा अस्पताल पहुंचकर इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.