Adityapur News: चौका: बिजली चोरी पर 6 उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी, 57 हजार का जुर्माना
आदित्यपुर, जुलाई 28 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। बिजली चोरी करने के खिलाफ विद्युत सहायक अभियंता कालीनाथ सिंह मुंडा के नेतृत्व में चौका थाना क्षेत्र के चावलीबासा एवं खूंटी में छापेमारी की गई। विद्युत विभाग ने बिजली चोरी करने के आरोप में 6 उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज किया तथा घर का कनेक्शन भी काट दिया। इसके अलावे विभाग ने उन उपभोक्ताओं पर करीब 57 हजार रुपया का जुर्माना भी लगाया। सहायक अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। छापेमारी के कनीय अभियंता बलराम हांसदा, लाइन मैन नंद किशोर राय, आनंद तिडु आदि कर्मचारी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.