Adityapur News: चौका: खेत में मिला एक व्यक्ति का मिला खून लगा शव, जांच में जुटी पुलिस
आदित्यपुर, सितम्बर 7 -- Adityapur News: चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के उरमाल स्थित डुबूडीह में पुलिस ने सोमवार की सुबह खून लगे एक व्यक्ति की शव को बरामद किया है। शव को देखकर इसे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रास बिहारी महतो के रूप में हुई है। उसकी शव उसके घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक रास बिहारी महतो रविवार की रात्रि करीब 11 बजे घर से निकला था। अगले दिन रविवार की सुबह उसकी लाश घर से डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में मिला। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति की शव पुलिस ने खेत से बरामद किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.