आदित्यपुर, सितम्बर 6 -- Adityapur News: चांडिल। ईचागढ़ प्रखंड प्रमुख गुरुपद मार्डी के घर से चोरी हुए ट्रैक्टर को पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र के सोनाहातु से बरामद कर लिया है। साथ ही ट्रैक्टर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तमाड़ के बुढ़ाडीह के रहने वाले निकेश कुमार महतो को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर चोरी गई ट्रैक्टर को बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी इसके पहले भी तमाड़ थाना से चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...