Adityapur News: चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आदित्यपुर, जुलाई 12 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर को धर दबोचा। गिरफ्तार हुए चंदन बागती उर्फ चंदू बागती तथा शिवा सरदार जमशेदपुर के बागुनहातु स्थित डी ब्लॉक, रोड नंबर 7 का रहने वाला है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दोनों क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार को टाटा-रांची हाईवे पर चोरी के बाइक के साथ घूम रहे दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों बदमाशों ने अपना जुर्म कबूल किया है। चोरी के बाद उसने बाइक का नंबर प्लेट बदल दिया था तरह बाइक को थोड़ा मोडिफाइड कर दिया था। दोनों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.