आदित्यपुर, अक्टूबर 28 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। चांडिल अनुमंडल में पहली बार श्री श्याम सेवा समिति की ओर से 2 करोड़ की लागत से 7 डिसमिल में भव्य श्री श्याम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। चांडिल मुख्य बाजार स्थित बनिया बस्ती में जल्द ही श्री श्याम मंदिर की नींव रखी जाएगी। समिति के अध्यक्ष संदीप सुल्तानिया ने बताया कि बृहद रूप से श्री श्याम मंदिर नहीं होने के कारण चांडिल में पिछले 29 वर्षों से श्री श्याम महोत्सव कर आयोजन पंडाल में हो रहा है। अगले दो वर्षों में श्री श्याम मंदिर बन कर तैयार हो जाएगा। इनके शीश को खाटू धाम से श्याम कुंड में स्नान कराने के बाद चांडिल लाया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...