आदित्यपुर, अगस्त 8 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे ( एनएच-33) कलियाडीह के पास सड़क किनारे 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। व्यक्ति सड़क किनारे गिरा मरा हुआ था। मृतक के नाक में खून लगा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला-सदर अस्पताल भेज दिया। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...