Adityapur News: चांडिल में हाइवा ने मारी बाइक में टक्कर, ट्रांसपोर्टर की मौत,भाई घायल
आदित्यपुर, अगस्त 26 -- Adityapur News: चांडिल। सरायकेला जिले में चांडिल थाना क्षेत्र में टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग ( एनएच-33) स्थित पाटा के पास हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में साहेरबेड़ा निवासी निमाई चंद्र महतो( 56 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका छोटा भाई नागेश्वर महतो घायल हो गया। घटना मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे की है। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। निमाई ट्रांसपोर्टर थे। जानकारी के मुताबिक, निमाई और नागेश्वर बाइक से जमशेदपुर से डॉक्टर से इलाज कराकर घर लौट रहे थे। पाटा के पास हाइवा ओवरटेक करने के दौरान बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.