आदित्यपुर, अगस्त 29 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। चांडिल डैम रोड स्थित श्री राणी सती मंदिर में 10 सितंबर से शुरू हो रहे भादो महोत्सव की तैयारी जोरो पर है। दो दिवसीय महोत्सव को लेकर मंदिरों का रंग-रोगन एवं आकर्षक सजावट की जा रही है। मंदिरों के दीवारों पर उकेरे जाने वाले धार्मिक स्लोगन मंदिर की पवित्रता और भव्यता को बढ़ा रहे हैं। मंडल के सदस्यों ने बताया कि भादो महोत्सव को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। दो दिवसीय भादो महोत्सव के दौरान 10 सितंबर की शाम को संध्या का आयोजन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...