Adityapur News: चांडिल में बोलेरो ने बिजली खंभा को मारी टक्कर, टूटे 15 हजार के मिट्टी के बर्तन
आदित्यपुर, अक्टूबर 27 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल-पुरुलिया सड़क मार्ग स्थित लेंगडीह में तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े बिजली खंभे को टक्कर मारते हुए एक घर के बाहर रखे मिट्टी के बर्तन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे कुम्हार परिवार को करीब 15 हजार रुपया के नुकसान का अनुमान है। घटना सोमवार की रात करीब 9 बजे की है। जानकारी के मुताबिक कांड्रा स्थित एक कंपनी का एक बोलेरो जिसमें कंपनी का गार्ड मौजूद था तेज़ रफ्तार से चांडिल रेलवे यार्ड जा रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण बेलेरो बिजली खंभे को मारते हुए घर के बाहर दीपावली के लिए रखे मिट्टी के बर्तन को रौंद दिया। इस दौरान घर के बाहर बैठी दो महिलाएं किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रही अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी। बोलेरो चालक की लापरवाही के कारण स्थानीय लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.