आदित्यपुर, अक्टूबर 14 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। 33 केवी चांडिल-2 फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस, पेड़ों की डालियों की छंटाई और रखरखाव का कार्य करने को लेकर 14 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इससे चांडिल अनुमंडल कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्र, चांडिल बाजार, डैम रोड, कदमदीह, चांडिल प्रखंड कार्यालय और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। इसके अलावे गौरेंगकोचा, उरमाल, चौका, चावलीबासा तथा खूंटी आदि गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत सहायक अभियंता कालीनाथ सिंह मुंडा ने बताया कि फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...