Adityapur News: चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की बैठक
आदित्यपुर, अगस्त 17 -- Adityapur News: चांडिल। ईचागढ़ के हुरलुंग में रविवार को चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की बैठक अजीत टुडू की अध्यक्षता में हुई।बैठक में चांडिल डैम विस्थापितों की समस्याओं, अधिकारों तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंच ने 25 अगस्त से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय संवाद यात्रा आयोजित करने का निर्णय किया। मंच के सदस्यों ने कहा कि संवाद यात्रा के माध्यम से मंच चांडिल डैम से प्रभावित विस्थापित परिवारों के बीच जाकर उनकी समस्याओं और उनकी मांगों से अवगत होगी तथा विस्थापन से जुड़े मुद्दों पर व्यापक जनसंवाद स्थापित किया जाएगा।बैठक में श्यामल मार्डी, नारायण गोप, अंबिका यादव, कृष्णा कालिंदी, राकेश महतो, राम टीडी, मो. मकसूद, किरणवीर, संजीत यादव, गणेश टुडू आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.