आदित्यपुर, अगस्त 20 -- Adityapur News: चांडिल। लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर 181.27 मीटर पर पहुंच गया। इसके बाद ईचागढ़ के ईचागढ़, कालीचामदा, बाबू चामदा, मैसड़ा, कुमारी समेत करीब आधा दर्जन विस्थापित गांव में बाढ़ का पानी पहुंच गया। विधायक सविता महतो ने जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों को फोन कर जलस्तर कम करने तथा सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। डैम का जलस्तर 181.27 मीटर पर पहुंचने के बाद डैम के खुले हुए सभी 13 फाटक के दायरे को बढ़ा दिया गया। डैम के फाटक से 1753 क्यूमेक पानी स्वर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा था। इधर, विस्थापित मुक्ति वाहिनी नेता नारायण गोप ने बयान जारी कर कहा कि पिछले चांडिल डैम के विस्थापितों को पिछले कई वर्षों से परेशान किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: स्वर्णरेखा बराज के 15 फाटक खुल...