आदित्यपुर, सितम्बर 2 -- Adityapur News: चांडिल। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बुधवार को चांडिल डैम का जलस्तर बढ़कर 180.25 मीटर पर पहुंच गया। मंगलवार को चांडिल डैम का जलस्तर 180.21 मीटर पर था। जिसके बाद डैम के खुले हुए सभी 13 फाटक के दायरा को बढ़ा दिया गया। डैम से 1700 क्यूमेक पानी स्वर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा था। इधर, फाटक का दायरा बढ़ाने के बाद स्वर्णरेखा नदी पूरे उफान पर आ गई तथा नदी के जलस्तर बढ़ने के बाद डैम पुल पर स्वर्णरेखा नदी का पानी पहुंच गया। जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से पुल के दोनों छोर पर होमगार्ड के जवान तैनात कर दिए गये। यह भी पढ़ें- Adityapur News: चांडिल डैम का जलस्तर 180 मीटर, सभी 13 फाटक खुले, जायदा पुलिया डूबी डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद ईचागढ़ के कई विस्थापित गांव के दहलीज पर डैम का पानी पहुंच गया। इसके...