आदित्यपुर, अगस्त 22 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल गोलचक्कर से गिद्धिबेड़ा टोल तक सभी प्रकार के मालवाहक का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग चौका कांड्रा सड़क मार्ग होगा। जिला परिवहन अधिकारी ने इस आशय का आदेश जारी किया है। बता दें कि चांडिला-कांड्रा सड़क मार्ग के बेहद जर्जर होने के कारण सड़क पर बने गड्ढे को जीसीबी से भरा जाएगा। 9 करोड़ की लागत से शिलान्यास के आठ माह बाद भी सड़क की सुदृढ़ीकरण का काम पूरा नहीं हुआ है। विभाग के संवेदक ने दो करोड़ का रिवाइज्ड एस्टीमेट बना कर भेजा है। एस्टीमेट स्वीकृत होने के बाद इस सड़क की लागत 11 करोड़ हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...