Adityapur News: चांडिल गोलचक्कर में सड़क दुर्घटना में एक घायल
आदित्यपुर, अगस्त 29 -- Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल गोलचक्कर स्थित टाटा-रांची हाइवे पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार की दोपहर की है। स्थानीय लोगों ने घायल को चांडिल सीएचसी में भर्ती किया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उसकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई थी। देर शाम तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी थी। इधर, कांग्रेस नेता अरुण बगड़िया ने प्रशासन से चांडिल में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.