आदित्यपुर, अगस्त 7 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल के टाटा-रांची हाइवे ( एनएच-33) पर 24 घंटे से ज्यादा समय तक महाजाम लगा रहा। गुरुवार को रात 10 बजे से लेकर देर रात तक सड़क पर जाम लगा रहा। महाजाम के कारण नारगाडीह से लेकर ज़रियाडीह तक करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। महाजाम में यात्री वाहन, स्कूली बसें, लंबी दूरी की बसें, एम्बुलेंस, विभिन्न बैंकों के कैश वैन आदि जाम में फंसा रहा। चांडिल गोलचक्कर के पास एनएचएआई के द्वारा सड़क की चौड़ीकरण कार्यों में लेटलतीफी, जर्जर सड़क एवं डायवर्शन के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। यह भी पढ़ें- Adityapur News: चौका: हाइवे पर जलजमाव, गिरकर कई लोग हुए घायल हाइवे पर लगातार जाम रहने के कारण हाइवे स्थित होटल एवं ढाबो की बिक्री प्रभावित हुई। ...