आदित्यपुर, अगस्त 20 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल-कांड्रा सड़क मार्ग की मरम्मत के शिलान्यास के साढ़े आठ माह बाद गुरुवार से सड़क पर बने गड्ढे को जेसीबी से भरा जाएगा। यह निर्णय बुधवार को एसडीओ नितिन नवीन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक में लिया गया। एसडीओ ने कहा कि सड़क पर बने गड्ढे के भरने के दौरान चांडिल-कांड्रा सड़क मार्ग पर बैरियर लगाया जाएगा। इस सड़क मार्ग से भारी एवं बड़ी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। मार्ग से केवल कार एवं छोटी वाहनों का ही परिचालन होगा। बैठक में भादुड़ीह एवं रूदिया पंचायत के पंचायत जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में एसडीओ में कहा कि ठेका कंपनी ही यह काम करायेगी। दूसरी ओर मुखिया एवं ग्राम प्रधान ने कहा कि जब तक स्थायी तौर पर सड़क का काम पूरा नहीं हो जाता है, तब तक भारी एवं बड़ी वाहनों के आ...