आदित्यपुर, अगस्त 11 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल-कांड्रा सड़क का मरम्मत कार्य आठ माह बाद भी पूरा नहीं हो सका। विधायक सविता महतो ने पिछले वर्ष दिसंबर को करीब 9 करोड़ की लागत से सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया। अभी तक 30 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हो सका। जगह-जगह सड़क पर बने गड्ढे और जलभराव ने यहां से गुजरना परेशानी का सबब बन गया है। अब पथ निर्माण विभाग ने इसका संशोधित प्राक्कलन भेजा है। इसमें इसकी लागत को अब 11 करोड़ दर्शाया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, इसे मंजूरी नहीं मिलने से काम बंद पड़ा हुआ है। विभागीय शिथिलता और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण लोगों में आक्रोश है। यह भी पढ़ें- Adityapur News: चांडिल-कांड्रा सड़क मरम्मत का काम आठ माह भी अधूरा यह सड़क चांडिल को जिला मुख्यालय से जोड़ती है। इस सड़क से होकर प्रतिदिन दो हजार से ज्याद...