Adityapur News: चांडिल: कोयला लदा हाइवा 50 फीट नीचे कैनाल में गिरा, चालक घायल
आदित्यपुर, जुलाई 7 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल-कांड्रा मार्ग पर चैनपुर के पास मंगलवार सुबह करीब सात बजे कोयला लदा एक तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर जर्जर और रेलिंग विहीन पुल से करीब 50 फीट नीचे चांडिल डैम के मुख्य कैनाल में जा गिरा। हादसे में चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि पुल वर्षों से जर्जर है और उस पर रेलिंग नहीं होने के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। समाजसेवी आशुदेव महतो ने इसे विभागीय लापरवाही बताते हुए कहा कि पुल की मरम्मत और रेलिंग लगाने की मांग कई बार उठाई गई, लेकिन अनदेखी की गई। ग्रामीणों ने बताया कि इसी पुल से प्रतिदिन स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जनसमस्याओं की अनदेखी करने वाले जनप्रतिनिधियों को आगामी चुनाव में जवाब दिया जाएगा।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.