आदित्यपुर, अगस्त 1 -- Adityapur News: आदित्यपुर। औद्योगिक क्षेत्र के द्वितीय चरण स्थित ग्लोरिया इंडस्ट्रीज में हुए भीषण हादसे के मामले में आदित्यपुर थाना में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर के भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हादसे में मृतक मजदूर के भाई वंशी पात्रो ने कंपनी प्रबंधन की लापरवाही को घटना का कारण बताते हुए आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर कंपनी के मालिक एवं प्रबंधन टीम को आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 289, 124, 125 एवं 105 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है。 यह भी पढ़ें- Adityapur News: ग्लोरिया इंजीनियरिंग हादसा : पांच कामगार अस्पताल से डिस्चार्ज, दो का टीएम...