Adityapur News: गम्हरिया में 16 अगस्त से एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण शिविर
आदित्यपुर, जुलाई 17 -- Adityapur News: गम्हरिया। ब्रह्माकुमारी सेंटर में 16 से 21 अगस्त तक छह दिवसीय एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण एवं उपचार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन डॉ. लालचंद बगड़िया एक्यूप्रेशर संस्थान एवं मारवाड़ी महिला समिति, गम्हरिया के संयुक्त तत्वावधान में होगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा, जबकि नि:शुल्क उपचार सुबह 9:30 से 11 बजे तक किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार प्रतिभागियों को जीवनरक्षक एक्यूप्रेशर बिंदुओं की जानकारी, बिना दवा उपचार की तकनीक तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.