Adityapur News: गम्हरिया में 150 वर्ष पुरानी रथ यात्रा आज, रंगोली से सजे महाप्रभु के पथ
आदित्यपुर, जुलाई 16 -- Adityapur News: गम्हरिया। बड़ा गम्हरिया बस्ती में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की करीब 150 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रथ यात्रा से पहले स्थानीय बाल कलाकारों और युवतियों ने पूरी रात जागकर बोलतला से जगन्नाथ मंदिर तक रथ मार्ग को आकर्षक रंगोलियों से सजाया। श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु रथ यात्रा संचालन समिति के प्रमुख ठाकुर दुर्लभ दास ने बताया कि गुरुवार शाम पांच बजे बोलतला दुर्गा मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ रथ खींचेंगे। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को रथ यात्रा मौसीबाड़ी पहुंचेगी, जहां भगवान सात दिनों तक विराजमान रहेंगे और विशेष पूजा-अर्चना होगी। यह भी पढ़ें- Adityapur News: बड़ा गम्हरिया बस्ती में भगवान महाप्रभु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.