आदित्यपुर, अगस्त 12 -- Adityapur News: गम्हरिया। कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व जिला उपाध्यक्ष व पीडीएस संघ के जिलाध्यक्ष फूलकांत झा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान केक काटकर मिठाइयां बांटी गईं। झा ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ से प्रार्थना है कि हेमंत सोरेन स्वस्थ रहते हुए ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ झारखंड की सेवा करते रहें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य विकास और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़े तथा अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। मौके पर इंद्र कांत झा, देव प्रकाश देवता, धनंजय गोप, सूरज महतो,...