आदित्यपुर, सितम्बर 6 -- Adityapur News: गम्हरिया। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में शटडाउन लिया जाएगा। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के आदित्यपुर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल-दो की ओर से जारी सूचना के अनुसार पीएसएस-2 के 33 केवी व 11 केवी सभी फीडर में दोपहर 12 से दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे बड़ा गम्हरिया, स्टेशन रोड, गायत्री नगर, मोती नगर, चित्रगुप्त नगर, केडिया एवं टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ क्षेत्र प्रभावित होंगे। वहीं एसएस-4 में नोड्डी एवं आरकेएफएल ऑटो प्राइवेट लिमिटेड क्षेत्र में दोपहर 12 से शाम चार बजे तक शटडाउन रहेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...