आदित्यपुर, अगस्त 29 -- Adityapur News: ईटागढ़ पंचायत के बालीडीह के तिल्ला टोला में सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। जर्जर व कीचड़युक्त रास्ते पर धान का बिचड़ा लगाकर लोगों ने जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक पहुंचने के लिए पगडंडी ही सहारा है। बरसात में आवागमन और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों के आवेदन पर सांसद जोबा माझी ने इस वर्ष 27 जनवरी को उपायुक्त को पत्र भेजकर करीब पांच किमी पक्की सड़क निर्माण की अनुशंसा की थी, लेकिन सात माह बाद भी पहल नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खुद को दूर रखने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में माझी बाबा गंगाराम मुर्मू, वार्ड सदस्य सिंगो मुर्मू, ग्राम ...