आदित्यपुर, सितम्बर 17 -- Adityapur News: गम्हरिया संवाददाता। जिले के गम्हरिया में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गयी। कदमा मेला से लौट रहे बाइक सवार इन युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन पीछे से कुचलते हुए निकल गया। टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर ऊषा मोड़ के पास हुई इस घटना में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो लहूलुहान हो गये। पुलिस ने सभी को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सतों ने मृत घोषित कर दिया। इनमें बड़ा गम्हरिया के कोचापाड़ा का कृष्णा पाल (18 वर्ष), बोलाईडीह शीतला मंदिर के पास रहनेवाला मंगल गोप (16 वर्ष) और प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के पास का रहनेवाला मोहित लोहार (19 वर्ष) शामिल हैं। इधर, इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है。

घटना का विवरण बताया जाता है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मंगलवार...