Adityapur News: गम्हरिया : आज 4 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
आदित्यपुर, अगस्त 9 -- Adityapur News: गम्हरिया। आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33/11 केवी न्यू पीएसएस गम्हरिया में दोपहर 12 से शाम चार बजे तक शटडाउन रहेगा। इससे जगन्नाथपुर, बोलाईडीह, न्यू कॉलोनी, निर्मल पथ, छोटा गम्हरिया, भोजपुर कॉलोनी, बलरामपुर, बड़ा गम्हरिया व बेसिक स्कूल क्षेत्र प्रभावित होंगे। आदित्यपुर एसएस-4 उपकेंद्र में सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे नोडी ऑटो और रामकृष्णा फोर्जिंग जैसी औद्योगिक इकाइयां प्रभावित होंगी। यहां 33 केवी पर नया ब्रेकर लगाने का कार्य किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.