Adityapur News: खुदीराम बोस को किया नमन, विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प
आदित्यपुर, अगस्त 12 -- Adityapur News: चांडिल। चांडिल गोलचक्कर स्थित खुदीराम बोस चौक में शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति कि ओर से खुदीराम बोस का शहादत दिवस मनाया गया। समिति के सदस्यों ने खुदीराम बोस के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए अनंत कुमार महतो कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य न्याय नहीं मिल रहा हैं। इस विषय को लेकर अगर संघर्ष करना चाहते तो खुदीराम बोस की विचाधारा को आत्मासात करना होगा। मौके पर भुजंग माछुआ ने खुदीराम बोस पर रचित गीत को गाया। इस मौके पर समिति का सचिव आशुदेव महतो, भुजंग मछुआ, धनपति गोप, डा. सुभाष गोराई, प्रभात कुमार महतो, कृष्ण चंद्र महतो, दिलीप महतो, शिष्टिधर महतो, राजा प्रमाणिक आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- शहीद खुदीराम बोस को किया नमन यह भी पढ़ें- खुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.