Adityapur News: खाद्यान्न गोदाम में हुई चोरी की एसडीओ ने की जांच
आदित्यपुर, जुलाई 15 -- Adityapur News: गम्हरिया। एसडीओ अभिनव प्रकाश ने प्रखंड परिसर स्थित एसएफसी गोदाम का निरीक्षण किया। विगत दिनों हुई चोरी की जांच की। इस दौरान उन्होंने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, खाद्यान्न के रखरखाव, भंडारण व्यवस्था और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। बीएसओ पूनम कुमारी ने बताया कि चोरों द्वारा विगत दिनों गोदाम से इन्वर्टर, बैटरी समेत कई अन्य सामानों की चोरी कर ली गई। इसके अलावा तौल मशीन को भी नुकसान पहुंचाया गया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। निरीक्षण के बाद एसडीओ ने गोदाम की सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया। साथ ही, खराब तौल मशीन को जल्द दुरुस्त कराने को कहा ताकि राशन वितरण व्यवस्था में किसी तरह की परेशानी न हो।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.